Welcome!

Welcome!
Please keep visiting this blog and keep commenting too. Please make your reactions to the posts. Experts and authors are invited to share their articles/views. Suggestions for improvement are invited.
Thanks,
Keshav Ram Singhal

Monday, November 14, 2022

जोखिम प्रबंधन पर जागरूकता लेख-श्रृंखला - 05 - जोखिम प्रबंधन से सम्बंधित ढाँचा - नेतृत्व और प्रतिबद्धता

जोखिम प्रबंधन पर जागरूकता लेख-श्रृंखला - 05

''''''''''''

जोखिम प्रबंधन से सम्बंधित ढाँचा - नेतृत्व और प्रतिबद्धता

''''''''

आईएसओ 31000:2018 , जोखिम प्रबंधन - दिशानिर्देश मानक के उपखण्ड 5 2 में जोखिम प्रबंधन ढाँचे के लिए नेतृत्व और प्रतिबद्धता से सम्बंधित मार्गदर्शन दिया गया है। इस उपखण्ड में वर्णित मार्गदर्शन शीर्ष प्रबंधन (top management) और जहाँ लागू हो, निगरानी निकायों (oversight bodies) के लिए है, जिन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी संस्था की जोखिम प्रबंधन गतिविधियाँ एकीकृत हैं। साथ ही उन्हें अपने नेतृत्व और प्रतिबद्धता को  विभिन्न गतिविधियों द्वारा प्रदर्शित करना चाहिए। वे गतिविधियाँ क्या हो सकती हैं, आओ इस पर विचार करें।  मानक के अनुसार शीर्ष प्रबंधन (top management) और जहाँ लागू हो, निगरानी निकायों (oversight bodies) को जोखिम प्रबंधन ढाँचे के सभी घटकों (components) को अनुकूलित (customized) और कार्यान्वित (implement) करना चाहिए। उन्हें संस्था के जोखिम प्रबंधन से सम्बंधित वक्तव्य (statement) या नीति (policy) जारी करनी चाहिए, जो संस्था के जोखिम प्रबंधन दृष्टिकोण (approach), योजना (plan) या की जाने वाली कार्रवाई (course of action) को संस्थापित (establish) करे। शीर्ष प्रबंधन (top management) और जहाँ लागू हो, निगरानी निकायों (oversight bodies) को संस्था के अंदर समुचित स्तरों पर अधिकार (authority), जिम्मेदारी (responsibility) और जवाबदेही (accountability) सौंपनी चाहिए, ताकि संस्था में जोखिम प्रबंधन ढाँचा सुदृढ़ और मजबूत हो। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना है कि जोखिम प्रबंधन के लिए आवश्यक संसाधन (resources) निर्धारित कर आवंटित किए गए हैं।

 











शीर्ष प्रबंधन (top management) और जहाँ लागू हो, निगरानी निकायों (oversight bodies) द्वारा उपर्युक्त बातों को किए जाने से संस्था को निम्न बातों में मदद मिल सकेगी -

 

- संस्था का जोखिम प्रबंधन संस्था के उद्देश्यों (objectives), रणनीति (strategy) और संस्कृति (culture) के साथ संरेखित (allign) हो सकेगा।

- संस्था अपने सभी दायित्वों के साथ अपनी स्वैच्छिक प्रतिबद्धताओं को पहचान सकेगा और उनका समाधान कर सकेगा।

- संस्था में जोखिम मानदंड (criteria) के विकास को निर्देशित करने के लिए कितना जोखिम और उसका प्रकार स्वीकार किया जा सकता है या नहीं, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह सब संस्था और उसके हितकारकों (stakeholders) को सूचित कर दिया गया है।

 - संस्था और उसके हितकारकों को जोखिम प्रबंधन और उसके महत्त्व बताने के बारे में।

- संस्था में जोखिमों की व्यवस्थित (systematic) निगरानी (monitoring) को बढ़ाने में।

- यह सुनिश्चित करने में कि संस्था में जोखिम प्रबंधन ढाँचा संस्था के सन्दर्भ (context) में उपयुक्त है।

 

आईएसओ 31000 :2018 मानक में यह बताया गया है कि शीर्ष प्रबंधन (top management) जोखिम प्रबंधन (risk management) के लिए जवाबदेह है जबकि निगरानी निकाय (oversight bodies) जोखिम प्रबंधन की देखरेख के लिए जवाबदेह हैं। निगरानी निकायों (oversight bodies) से अक्सर यह चाहा जाता है या उनसे यह अपेक्षा होती है कि -

 

- वे यह सुनिश्चित करें कि संस्था के उद्देश्यों को निर्धारित करते समय जोखिमों पर पर्याप्त रूप से विचार किया जाता है।

- निगरानी निकाय उद्देश्यों का पीछा करते हुए संस्था के समक्ष आने वाले जोखिमों को समझते हैं।

- निगरानी निकाय यह सुनिश्चित करें कि ऐसे जोखिमों को प्रबंधित करने वाली पद्धतियाँ प्रभावी ढंग से कार्यान्वित और संचालित हो रही हैं।

- निगरानी निकाय यह सुनिश्चित करें कि ऐसे जोखिम संस्था के उद्देश्यों के संदर्भ (context of organization's objectives) में उपयुक्त (appropriate) हैं।

- निगरानी निकाय यह सुनिश्चित करें कि ऐसे जोखिमों और उनके प्रबंधन के बारे में जानकारी ठीक से संप्रेषित (communicate) की जाती है।

 

यहाँ हम देखते है कि आईएसओ 31000:2018 मानक में शीर्ष प्रबंधन और निगरानी निकायों की जिम्मेदारियों को बढ़ा दिया गया है। ऊपर से वर्णित बातों से हमें शीर्ष प्रबंधन से सम्बंधित तीन चीजें पता चलती हैं जो संस्था में जोखिम प्रबंधन के विकास और कार्यान्वयन का मार्ग प्रशस्त करती हैं -

- नेतृत्व भूमिका

- प्रतिबद्धता

- सक्रिय भागीदारी

 

संस्था में शीर्ष प्रबंधन की सकारात्मक नेतृत्व भूमिका के साथ प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी संस्था में व्यवस्थित जोखिम प्रबंधन ढाँचा  खड़ा करने में सहायक है।




 




प्रसंगवश

''''''''''''''

प्रसंगवश हम यह भी बताना चाहते हैं कि आईएसओ 31000:2018 मानक में निम्न बातें शामिल हैं –

 

- जोखिम प्रबंधन के लिए प्रासंगिक परिभाषाएँ (definitions) और पद (terms)

- सिद्धांतों का एक समूह जो प्रभावी जोखिम प्रबंधन को सूचित करता है

- जोखिम प्रबंधन ढांचे (framework) की स्थापना के लिए दिशानिर्देश (guidelines)

- जोखिम प्रबंधन प्रक्रिया (process) स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश (guidelines)

 

हालाँकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आईएसओ 31000:2018 मानक में निम्न बातें शामिल नहीं है -

- विशिष्ट जोखिमों के प्रबंधन के बारे में विस्तृत निर्देश या मार्गदर्शन

- किसी विशिष्ट कार्यक्षेत्र के लिए प्रासंगिक सलाह

- प्रमाणन से संबंधित कोई भी तत्व

 

आईएसओ 31000:2018 मानक एक संक्षिप्त मानक है, जो जोखिम प्रबंधन पर चर्चा करने और किसी संस्था की जोखिम प्रबंधन प्रक्रिया की आलोचनात्मक समीक्षा (critical review) करने के लिए आधार प्रदान करता है।

 

अगला लेख - अगले लेख में हम जोखिम प्रबंधन को एकीकृत करने के बारे में चर्चा करेंगे।

 

आपको यह जागरूकता लेख कैसा लगा, कृपया टिप्पणी करें। आपके सुझाव आमंत्रित हैं।

 

सादर,

केशव राम सिंघल

 

चित्र प्रतीकात्मक साभार इंटरनेट


Saturday, November 12, 2022

जोखिम प्रबंधन पर जागरूकता लेख-श्रृंखला - 04 - जोखिम प्रबंधन से सम्बंधित ढाँचा

जोखिम प्रबंधन पर जागरूकता लेख-श्रृंखला - 04

''''''''''''

जोखिम प्रबंधन से सम्बंधित ढाँचा

'''''''''''''''''''

ISO 31000:2018 मानक के खंड (Clause) 5 में जोखिम प्रबंधन से सम्बंधित ढाँचे (Framework) के बारे में मार्गदर्शन दिया गया है। इस खंड के उपखण्ड निम्न हैं -

 

5.1 - सामान्य

 

5.2 - नेतृत्व और प्रतिबद्धता

 

5.3 - एकीकरण

 

5.4 - रचना (डिज़ाइन)

5.4.1 - संस्था और उसके सन्दर्भ को समझना

5.4.2 - जोखिम प्रबंधन प्रतिबद्धता व्यक्त करना

5.4.3 - संस्थागत भूमिकाओं, अधिकारों, जिम्मेदारियों और जवाबदेही तय करना

5.4.4 - संसाधन आवंटित करना

5.4.5 - सम्प्रेषण और परामर्श संस्थापित करना

 

5.5 - कार्यान्वयन

 

5.6 - मूल्यांकन

 

5.7 - सुधार

5.7.1 - अनुकूल बनाना

5.7.2 - लगातार सुधार करना

 








आईएसओ 37000:2018 मानक के उपखण्ड 5 1 में बताया गया है कि जोखिम प्रबंधन ढाँचे का उद्देश्य महत्वपूर्ण गतिविधियों और कार्यों में जोखिम प्रबंधन को एकीकृत करने में संस्था की सहायता करना है। जोखिम प्रबंधन की प्रभावशीलता निर्णय लेने सहित संस्था की शासन-विधि  में इसके एकीकरण पर निर्भर करेगी। इसके लिए हितधारकों, विशेष रूप से शीर्ष प्रबंधन से सहयोग (समर्थन, सहारे) की आवश्यकता है।

 

ढाँचा विकास में पूरी संस्था में जोखिम प्रबंधन को एकीकृत करना, जोखिम प्रबंधन की रचना (डिजाइन) करना, जोखिम प्रबंधन का कार्यान्वयन, जोखिम प्रबधन मूल्यांकन और जोखिम प्रबंधन सुधार करना शामिल है। आईएसओ 37000:2018 मानक के  चित्र 3 में जोखिम प्रबंधन ढांचे के घटकों को दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि संस्था के नेतृत्व और प्रतिबद्धता का सम्बन्ध जोखिम प्रबंधन के एकीकरण, रचना (डिज़ाइन), कार्यान्वयन, मूल्यांकन और सुधार से है। आईएसओ 31000:2018 मानक में दिया चित्र 3 नीचे पुनः प्रस्तुत (reproduce) किया जा रहा है।










साभार - ISO 31000:2018 मानक का चित्र 3 - "यह जानकारी आईएसओ 31000:2018 मानक से ली गई है और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संस्था, आईएसओ (ISO), की अनुमति से पुन: प्रस्तुत किया गया है। कॉपीराइट आईएसओ के पास रहता है।"

Courtesy – Figure 3 of ISO 31000:2018 standard - “This information is taken from ISO 31000:2018 standard and it is reproduced with the permission of the International Organization for Standardization, ISO. Copyright remains with ISO.”


संस्था का नेतृत्व अर्थात शीर्ष प्रबंधन को बहुत कुछ जोखिम प्रबंधन के लिए सुनिश्चित करना चाहिए, जिसकी चर्चा हम आगामी लेख में करेंगे। 

 

संस्था को अपनी वर्तमान जोखिम प्रबंधन प्रथाओं (practices) और प्रक्रियाओं (processes) का मूल्यांकन करना चाहिए। कोई अंतर या कमी (gap) हो तो उस अंतर या कमी (gap) का भी मूल्यांकन करना चाहिए और जोखिम प्रबंधन ढाँचे के भीतर उन अंतर और कमियों (gaps) को दूर करना चाहिए। संस्था में जोखिम प्रबंधन ढाँचे के घटक (components) और जिस तरह से वे एक साथ काम करते हैं, उन्हें संस्था की जरूरतों के लिए अनुकूलित (customized) किया जाना चाहिए।

 

इस पर विचार करने की जरुरत है कि जोखिम प्रबंधन ढाँचे के घटकों (components) को संस्था की जरूरतों के लिए किस प्रकार अनुकूलित (customized) किया जा सकता है। 

 









नेतृत्व, प्रतिबद्धता, एकीकरण, रचना (डिज़ाइन), कार्यान्वयन, मूल्यांकन और सुधार से सम्बंधित मानक के मार्गदर्शन की चर्चा आगामी लेखों में की जाएगी।


ध्यानार्थ - इस लेख को 15 दिसंबर 2022 को संशोधित किया गया है और आईएसओ 31000:2018 मानक के चित्र 3 को भी जोड़ा गया है। आईएसओ ईमेल दिनांक 21 नवंबर 2022 द्वारा प्राप्त मानक चित्र को पुन: प्रस्तुत करने के लिए आईएसओ की अनुमति के लिए धन्यवाद।

 

आपको यह जागरूकता लेख कैसा लगा, कृपया टिप्पणी करें। आपके सुझाव आमंत्रित हैं।

 

सादर,

 

केशव राम सिंघल

 

साभार –

आईएसओ 31000:2018 मानक का चित्र 3 - अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संस्था, आईएसओ (ISO)

अन्य प्रतीकात्मक चित्र – इंटरनेट